..................... रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट ट्रेलर - आर माधवन को देख खुश हुए फैन्स | Rocketry The Nambi Effect trailer R Madhavan stuns with his transformation - Hindi Filmibeat

आर माधवन की रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट का ट्रेलर, साथ में दिखी शाहरूख खान की झलक

आर माधवन ने अपनी अगली फिल्म रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म में आर माधवन नाम्बी नारायणन नाम के एक साइंटिस्ट की भूमिका में हैं जिसकी देशभक्ति उसे ले डूबती है। फिल्म नाम्बी नारायणन के जीवन पर आधारित है। ट्रेलर में शाहरूख खान की भी झलक दिखती है।

ट्रेलर की शुरूआत होती है, नाम्बी नारायणन के साथ जो शाहरूख खान को अपनी कहानी बताते हुए दिखते हैं। इसके बाद उनके संघर्ष, उनके जासूस होने का इल्ज़ाम लगने से लेकर, खुद को देश का सेवक साबित करने तक का सफर जो कि काफी लंबा है।

rocketry-the-nambi-effect-trailer-r-madhavan-stuns-with-his-transformation-shahrukh-khan-s-cameo

नाम्बी नारायणन एक साइंटिस्ट पद्मभूषण से सम्मानित एक साइंटिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जिनके साथ इस देश ने एक समय में काफी गलत किया। इसलिए फिल्म की टैगलाईन है - A man wronged is a nation wronged. नाम्बी पर 1994 में भारत के स्पेस प्रोग्राम के ज़रूरी डॉक्यूमेंट दूसरे देशों को बेचने का आरोप लगा था।

हालांकि, नाम्बी नारायणन इतने बड़े देशभक्त हैं कि उन्होंने इसरो में काम करके देश को तरक्की दिलाने के लिए नासा की नौकरी छोड़ दी थी। पर उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया और केरल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने पूरे सम्मान के साथ इस केस से बरी किया था लेकिन ये होते होते दो साल लग गए।

गौरतलब है कि फिल्म को आर माधवन, अपने प्रोडक्शन हाउस ट्राईकलर फिल्म्स के ज़रिए प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की कहानी भी आर माधवन ने ही लिखी है और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म का ट्रेलर खुद अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए आर माधवन को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X