2022 की IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज में रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट ने बनाई जगह, आर माधवन ने दिया रिएक्शन

IMDb Most Popular Indian Movies of 2022: साल खत्म होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्मों की बात करें तो इस साल कई फिल्मों को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलायम, हिंदी समेत सभी भाषाओं की सिनेमा को लोगों ने देखा और अपना प्यार दिया।
अब फिल्मों, टीवी शो और मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय और आधिकारिक स्रोत, IMDb ने उन 10 भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है, जो 2022 में दुनियाभर में IMDb उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे लोकप्रिय रही।
अभिनेता-निर्देशक-निर्माता आर माधवन का खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म "राकेट्री द नंबी इफेक्ट" भी सबसे लोकप्रिय फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही। फिल्म में भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन, भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर की कहानी दिखाई गई, जो तरल ईंधन इंजन विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। माधवन को घोषणा के एक भाग के रूप में एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
राकेट्री को कोविड से पहले दो साल तक शूट किया गया, इसके बाद इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए माधवन को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। बतौर निर्देशक यह माधवन की पहली फिल्म है। लिहाजा, फिल्म की सफलता पर माधवन कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं! रॉकेट्री को मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं और अब आईएमडीबी से मिली इस मान्यता ने इस साल को हम सभी के लिए खास बना दिया है।"
बता दें, IMDb की 2022 की 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में शामिल रही- आरआरआर (राइज़ रोर रिवोल्ट), द कश्मीर फाइल्स, केजीएफ: चैप्टर 2, विक्रम, कंतारा, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, मेजर, सीता रामम, पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन, 777 चार्ली..
इस लिस्ट में 1 जनवरी से 7 नवंबर, 2022 के बीच भारत में थिएटर या डिजिटल रूप से रिलीज़ की गई सभी फिल्मों में से, जिनकी औसत IMDb उपयोगकर्ता रेटिंग कम से कम 25,000 वोटों के साथ 7 या अधिक है.. उन्हें शामिल किया गया है। ये 10 फिल्में लगातार IMDb उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे लोकप्रिय रहे।


Click it and Unblock the Notifications











