रनबीर बने 'रॉकेट'

By Staff
रनबीर बने 'रॉकेट'

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी नई फ़िल्म में रॉकेट सिंह बनकर बतौर सेल्समैन अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं.

इस फ़िल्म की कहानी लिखी है ‘चक दे इंडिया’ से मशहूर हुए जयदीप साहनी ने. वो कहते हैं कि उनकी इस कहानी की तुलना ‘चक दे इंडिया’ जैसी सुपरहिट फ़िल्म से होगी ही.

जयदीप साहनी ने बीबीसी को बताया, “ये चक दे इंडिया से बहुत ही अलग किस्म की फ़िल्म है. जैसे चक दे में हमने दुनिया की हॉकी पर नज़र डाली थी, इस फ़िल्म में हमने सेल्स की दिलचस्प दुनिया के ईर्द-गिर्द कहानी बुनी है”

रॉकेट सिंह – सेल्समैन ऑफ़ द ईयर का निर्देशन किया है शिमित अमीन ने. उन्होंने ‘अब तक छप्पन’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी बहुचर्चित फ़िल्मों का निर्देशन किया है.

शिमित अमीन कहते हैं कि ये आम लोगों की कहानी है. अमीन ने बीबीसी को बताया, “साधारण मध्यम वर्ग या निम्न मध्यम की दुनिया है ये. मुझे लगता है कि हम इस वर्ग से जुड़ी कहानी कहने में कामयाब रहे हैं.”

रणबीर कपूर को इस फ़िल्म में लेने के पीछे की वजह को अमीन कुछ यूँ बयां करते हैं, “जो क्वालिटी रणबीर दे सकता है वो कोई नहीं दे सकता. हम ऐसी भावनाएं चाहिएं थी जो रणबीर के लिए सहज थीं. ”

रणबीर कपूर भी ये रोल मिलने पर काफ़ी ख़ुश हुए थे, “ मैं इस किरदार को पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रता. मुझे रॉकेट सिंह का किरदार बहुत पसंद आया था. मुझे ये भी ख़ुशी थी मैं जयदीप और शिमित की फ़िल्म में काम करुंगा. मैं कहूंगा कि मैं ये रोल पाकर बड़ा सौभाग्यशाली हूं. ”

शिमित अमीन और जयदीप साहनी एक साथ मिलकर चक दे इंडिया बना चुके हैं. जयदीप कहते हैं कि चक दे इंडिया बनाते वक्त उनके दिमाग़ में कोई ग़लतफ़हमी नहीं थी कि वो कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं.

जयदीप साहनी कहते हैं, “जिस दिन चक दे इंडिया रिलीज़ हुई उस दिन हम डरे हुए थे. डर था कि हमने सही काम किया है कि नहीं. लेकिन फ़िल्म लोगों को पसंद और एक बड़ी हिट बन गई.”

लुक

रणबीर कपूर का इस फ़िल्म में ‘लुक’ काफ़ी चर्चा में है. वो सिख लड़के की भूमिका में है और उनका गेटअप काफ़ी लोगों को भा रहा है. कपूर कहते हैं, “मुझे सरदार बन कर बड़ा अच्छा लगा. मुझे सिख धर्म का अनुशासन बहुत अच्छा लगता है. वैसे फ़िल्म की कहानी इससे ज़्यादा कुछ और है. ये कहानी किरदार पर आधारित है. इस किरदार में बहुत-से लोग ख़ुद को देखेंगे.”

रणबीर कपूर को उम्मीद है कि दर्शक फ़िल्म देखने के बाद ख़ुद भी इसका काफ़ी प्रसार करेंगे.

रणबीर कपूर कहते हैं फ़िल्म कलाकारों में सेल्स का अच्छा हुनर होता है. वो कहते हैं कि शाहरुख़, आमिर, अक्षय कुमार और अमिताभ सभी में ये हुनर है तभी तो वो बढ़िया फ़िल्मों का चुनाव करते हैं जो हिट होतीं हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X