नोट बैन से रॉक ऑन 2 पर असर नहीं पड़ेगा : फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने कहा है कि 500-1000 के नोट बैन से रॉक ऑन 2 के बिज़नेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
आज बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म रॉक ऑन 2 रिलीज़ हो गई है। फिल्म की रिलीज़िंग डेट पास थी और पीएम मोदी ने 500-1000 के नोट पर बैन लगा दिया। इससे सभी की चिंता ज़रूर बढ़ गई होगी कि फिल्म के बिज़नेस पर कितना फर्क पड़ेगा। हाल ही में फरहान अख्तर ने कहा है कि फिल्म के बिज़नेस पर नोट बैन से कोई असर नहीं पड़ेगा।

फरहान का कहना है कि अगर लोगों ने फिल्म को देखने की ठान ली है तो वो देखकर ही रहेंगे। करेंसी बैन का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि फिल्म रिलीज़ हो चुकी है।
रॉक ऑन 2 की टिकट बुक करें यहां
इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, शशांका अरोड़ा और प्राची देसाई ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 2008 में आई रॉन ऑन का सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications











