#RockOn2..रिलीज़ के पहले ही सस्ते हो गए टिकट!
500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगाने के बाद पीवीर रॉक ऑन 2 की टिकट पर सुविधा शुल्क नहीं लेगा। पढ़िए पूरी डीटेल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगाने के फैसले के बाद पीवीआर सिनेमा ने भी एक फैसला लिया है। पीवीआर फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म रॉक ऑन 2 की टिकट डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर सुविधा शुल्क नहीं लेगा।

फरहान अख्तर ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। एक्टर फरहान अख्तर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। फरहान ने लिखा कि 500 और 1000 के नोट बैन होने पर पीवाआर ने यह निर्णय लिया है कि जो लोग रॉक ऑन 2 की टिकट क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदते हैं उनसे पीवीआर सुविधा शुल्क नहीं लेगा।
कन्नड़ एक्टर की मौत पर जॉन अब्राहम का कुछ ऐसा है रिएक्शन
फरहान ने पीवीआर के इस फैसले पर धन्यवाद भी दिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म रॉक ऑन का सीक्वल है जिसमें अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर हैं।
11 नवंबर को रिलीज होने वाली रॉक ऑन-2 को एक्सेल इंटरटेंमेंट के रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है और सुजात सौदागर ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications