#Poster - ये 2016 की पहली Bang Bang फिल्म..

By Shweta

जिस फिल्म का इंतजार शायद हर यूथ कर रहा है आखिरकार उस फिल्म का पहला पोस्टर आ गया। हम बात कर रहे हैं रॉक ऑन 2 की। फरहान अख्तर ने खुद फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस साल कई अच्छी से अच्छी फिल्में आईं लेकिन रॉक ऑन 2 को साल की पहली bang bang फिल्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

[REVIEW: 'अकीरा'.. सलमान की दबंगई के साथ.. अक्षय कुमार का तड़का!]

रॉक ऑन 2 इस साल 11 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई थीं। रॉक ऑन 2 में नया श्रद्धा कपूर नया चेहरा होंगी। यह रहा फिल्म का पोस्टर जो काफी Interesting और Attractive है।

Rock on 2

2008 में आई फिल्म रॉक ऑन को लोगों ने खासकर युवा पीढ़ी ने काफी पसंद किया था। फिल्म पूरी तरह से म्यूजिक पर बेस्ड है इसलिए लोग रॉक ऑन 2 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अख्तर को बखूबी पता है कि इस फिल्म का इंतजार लोगों को काफी समय से हैं।

फिल्म को डायरेक्ट शुजाद सौदागर ने किया है और प्रोड्यूस फरहान अख्तर और अभिषेक कपूर ने। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है। देखना मजेदार होगा की दिवाली में होने वाली शिवाय और ए दिल है मुश्किल के महाभिड़ंत के बाद लोग इस फिल्म को कैसे लेंगे।

फैन्स को पूरी उम्मीद है कि रॉकऑन 2 रॉक ऑन की तरह उनका दिल जीतने में कामयाब रहेगी । फिल्म का प्लॉट ही कुछ ऐसा है कि यूथ को पसंद आना ही आना है। रॉक ऑन के गाने सोचा है, पिछले सात दिनों में, रॉक ऑन, ये तुम्हारी मेरी बातें, लोगों को खासी पसंद आई थी।

कुछ समय पहले रॉक ऑन 2 की शूटिंग की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं और इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कितना क्रेज लोगों में है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X