रॉक एंड रोल दिग्गज चक बेरी का निधन
सात दशक के लंबे करियर में चक बेरी ने कई सुपरहिट गाने देकर लोगों के दिलों पर राज किया।
रॉक एंड रोल के दिग्गज कलाकार चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है.
अमरीका के मिसौरी राज्य की पुलिस ने जानकारी दी है कि उनका निधन सेंट चार्ल्स काउंटी में हुआ.
सात दशक के लंबे करियर में चक बेरी ने कई हिट गाने गाए. उनके हिट गानों में रोल ओवर बीथोवन और जॉनी बी गुड जैसे कई हिट गाने शामिल हैं.
1984 में उन्हें ग्रैमी लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया था और 1986 में वो रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किए जाने वालों में पहले शख्स थे.
बेरी का जन्म मिसौरी के सेंट लुई में 1926 में हुआ था.
1955 में उनका गाना पहली बार हिट हुआ था.
पिछले साल उन्होंने चार दशक के बाद पहला एल्बम रिलीज़ करने का एलान किया था जिसे वो अपनी पत्नी थेमेटा टॉडी के नाम समर्पित करने वाले थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक क र सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


Click it and Unblock the Notifications

