दिसंबर 2018.. एक साथ होगा सलमान खान- अक्षय कुमार DHAMAKA
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का ट्रेलर 12 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली है।
टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज के बाद अक्षय कुमार फैंस को यदि किसी फिल्म का इंतजार होगा.. तो वह है रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0.. यानि की रोबोट 2। पहले यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोंड कर जनवरी 2018 कर दिया गया है।
अक्षय कुमार की अगली धमाकेदार फिल्म.. तैयारी शुरु.. हीरोइन भी FINAL
खैर, ताजा खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन.. 12 दिसंबर को रिलीज करने वाले हैं। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' के साथ जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि 2.0 का पहला टीजर 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय डॉ. रिचार्ड्स के किरदार में नजर आएंगे, जो किसी गलत एक्सपेरिमेंट की वजह से कौए में बदल जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications