मेरिलिन को मिला ऑरेंज पुरस्कार

मेरिलिन ने इस पुरस्कार की रेस में पाँच अन्य लेखकों को पछाड़ा और लंदन में हुए समारोह में तीस हज़ार पाउंड का ऑरेंज पुरस्कार जीता.
प्रसारक और ज्यूरी प्रमुख फ़ी ग्लोवर ने कहा कि मेरिलिन का उपन्यास बहुत ही उम्दा है.
ये पुरस्कार कथानक या फ़िक्शन में काम करने वाली महिलाओं को 1996 से दिया जाता रहा है.
फ़्रेंसेस्का के को उनके पहले उपन्यास ऐन इक्वल स्टिलनेस के लिए नव लेखिका का अवॉर्ड दिया गया.
पूर्व विजेता
मेरिलिन रॉबिन्सन ने इससे पहले दो उपन्यास लिखे हैं- हाउज़कीपिंग (1981) और गिलआड.(2004).
हाउज़कीपिंग को पुलित्ज़र अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था जबकि गिलआड को पुलित्ज़र पुरस्कार मिला था.
उन्होंने दो ग़ैर-कथानक किताबें भी लिखी हैं- मदर कंट्री और द डेथ ऑफ़ एडम.
मेरिलिन का ऑरेंज पुरस्कार विजेता उपन्यास होम जैक नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है जो कई सालों बाद घर लौटता है और अपने दर्दनाक अतीत का सामना करने की कोशिश कर रहा है.
इस पुरस्कार के लिए मेरिलिन ने अमरीका की लेखिका ऐलीन फ़ेल्डमैन ( स्कॉट्सबोरो), सामंथा हार्वी ( द वाइलडरनेस), सामंथा हंट ( द इंवेनशन ऑफ़ एवरीथिंग एल्स), डीयरड्रे मैडन (मैडी फ़ॉक्सीज़ बर्थडे) और कमिला शमसी ( बर्नंट शैडोज़) को मात दी.
पूर्व में ज़ेडी स्मिथ, लोओनिल शरिवर और चमांडा गोज़ी को ऑरेंज पुरस्कार मिल चुका है.
पिछले साल ये पुरस्कार रोज़ ट्रेमैन को उनके उपन्यास द रोड होम के लिए मिला था.


Click it and Unblock the Notifications