Robert De Niro के पोते की मौत का चौकाने वाला कारण आया सामने, 19 की उम्र में इसलिए गवां दी जिंदगी!

मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर रॉबर्ट डी नीरो के पोते के निधन के बाद कई लोग चौंक गए थे क्योंकि उसकी उम्र महज 19 साल थी। इस उम्र में उनका मृत शरीर अपार्टमेंट में पाया गया था जिसके बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं और लोग चर्चा कर रहे हैं।
हालांकि अब पता चल चुका है कि उनके पोते का निधन कैसे हुआ है? जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि नशीले पदार्थ ने उनका निधन हुआ है। उनकी मां का कहना है कि, "किसी ने उन्हें फेंटेनल-युक्त गोलियां बेचीं, जिनके बारे में उन्हें पता था कि उनमें नशीला पदार्थ मिला हुआ है, फिर भी उन्होंने उसे बेच दी।"
तो ये सभी लोग अभी भी इस गंदगी को बेचने और खरीदने के चक्कर में हैं, मेरा बेटा हमेशा के लिए चला गया।" हालांकि पुलिस के सोर्स के द्वारा आ रही खबर से भी पता चला है कि ड्रग्स की ओवरडोज के चलते उनका निधन हुआ है। हालांकि पुलिस की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान कब सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिलहाल रॉबर्ड डी नीरो काफी दुखी हैं और उनका कहना था कि इतनी कम उम्र में उनके पोते का यूं चला जाना उनसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। रॉबर्ड डि नीरो की बात करें तो उन्होने हॉलीवुड में ढेरों फिल्में बनाई हैं और प्रोड्यूस भी की हैं।
उनको कई अवॉर्ड्स भी मिले हैँ। फिलहाल उम्र के चलते वो फिल्मों से दूरी बना चुके हैं लेकिन लोग उनको आज भी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











