सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में चोरी, करोड़ों कैश और ज्वैलरी गायब!
सोनम कपूर और आनंद आहूजा लगातार चर्चा का हिस्सा हैं और इस वक्त सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों में हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है जो कि सोनम कपूर के फैंस को चौकाने के लिए काफी है। दरअसल सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। जी हां, उनके नई दिल्ली स्थित आवास में चोरी हुई है जिसमें कैश और जेवर समेत करोड़ों की चपत लगाई गई है।
ताजा जानकारी के मुताबिक 1.41 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हो गए। जैसे ही अभिनेत्री की सास को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

हाई प्रोफाइल मामले को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मामले को अपने हाथ में लिया और जांच के लिए दस्ते का गठन किया।

स्टाफ से भी सख्ती से पूछताछ
हालांकि देखने वाली बात ये होगी की स्टाफ चोरों को पकड़ने में सफल हो पाता है या नहीं। एबीपी न्यूज मराठी की एक खबर की मानें तो पुलिस बाहर तलाश करने के साथ साथ घर के स्टाफ से भी सख्ती से पूछताछ कर रही है।

25 लोगों से पूछताछ कर रही है
दिल्ली पुलिस इस मामले में 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों के अलावा 25 लोगों से पूछताछ कर रही है। सिर्फ दिल्ली पुलिस ही नहीं, एफएसएल भी अपराध स्थल से सबूत इकट्ठा करने में शामिल है, जो कि सोनम और आनंद का दिल्ली का घर है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का तरफ से इस मामले में किसी तरह का जवाब नहीं सामने आया है। पुलिस इस वक्त काफी एक्टिव है और वे मामले में किसी भी संदिग्ध की पहचान करने के लिए पिछले साल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

27 करोड़ रुपये ठगे गए
पिछले महीने एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सोनम के ससुर की फर्म से 27 करोड़ रुपये ठगे गए। उस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। सोनम और आनंद फिलहाल मुंबई में रहते है और सोनम कपूर के ससुराल में इस वारदात को अंजाम दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











