OMG शिल्पा शेट्टी के घर पर लाखों की चोरी
पुलिस के मुताबिक शिल्पा के गृह प्रबंधक ने 16 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई। हमने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है। हालांकि इस बारे में ना तो शिल्पा ने औऱ ना ही राज कुंद्रा की ओर से बयान आया है। कहा जा रहा है कि दोनों अपनी नई परियोजनाओं में व्यस्त है।
वे निर्माण गृह इरोस इंटरनेशनल के सहयोग से उनके घरेलू बैनर एसेंशियल स्पोर्ट्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'ढिशकियाऊं' की पहली झलकी जारी करने में व्यस्त थे। इसे हाल में लांच कर दिया गया है। फिल्म में हरमन बावेजा और सनी देओल हैं। इनके अलावा नवागंतुक आयशा खन्ना भी हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन के घर पर कोई अजनबी ने घुसने की कोशिश की थी तब भी मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हुए थे देखते हैं कि इस बार मुंबई पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक पहुंचते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
