सड़कों पर सिनेमा

By Staff
सड़कों पर सिनेमा

पिछले गुरुवार से शुरु हुए टोरटों फ़िल्म समारोह में देव बेनेगल की फ़िल्म ‘रोड मूवी’ का प्रीमियर होगा. ये फ़िल्म फ़ेस्टिवल के आख़िरी दिन यानी 19 सितंबर को दिखाई जाएगी.

अभय देओल की मुख्य भूमिका वाली ये फ़िल्म सिनेमा घरों अगले साल आएगी.

‘रोड मूवी’ विष्णु नाम के एक युवक की कहानी है जो देश में घूम-घूम कर लोगों को फ़िल्में दिखाता है. अपने पिता के व्यापार में उसकी कोई रुचि नहीं है.

अभय देओल के अलावा इस फ़िल्म में तनिष्ठा चटर्जी और सतीश कौशिक भी अभिनय कर रहे हैं.

यात्रा

सतीश कौशिक ने बीबीसी को बताया कि ये एक मनोरंजक कॉमेडी है जिसमें एक युवक अपने व्यक्तित्व की खोज में सड़कों पर निकल पड़ता है.

कौशिक ने कहा, "ये युवक अपनी सिनेमा गाड़ी लेकर अनजानी जगहों के लिए निकलता है और इन्हीं यात्राओं में वो सीखता है कि ज़िंदगी के मायने क्या हैं."

सतीश कौशिक इस फ़िल्म ओम का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है, फिर चाहे वो ट्रक चलाना हो, पुलिस से बचना, गीत गुनगुनाना या फिर डाकुओं से दो-हाथ करना.

रोमांच

'रोड मूवी' में अभय देओल और सतीश कौशिक अलावा तनिष्ठा चटर्जी भी हैं. वो 2007 में अंग्रेज़ी फ़िल्म ‘ब्रिक लेन’ में दिख चुकीं हैं. वो राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित हैं.

तनिष्ठा कहती हैं कि जैसे ही देव बेनेगल ने उन्हें फ़िल्म की स्क्रिट भेजी वो तुरंत इस फ़िल्म के लिए तैयार हो गईं.

तनिष्ठा ने बीबीसी को बताया, "ये फ़िल्म रोमांच से भरी हुई है, साथ ही इसमें बहुत अच्छे कलाकार काम कर रहे हैं. वैसे भी मुझे देव बेनेगल की पहली दो फ़िल्मों बेहद पसंद हैं, इसलिए मुझे इस फ़िल्म में काम तो करना ही था."

तनिष्ठा एक क़बायली औरत का किरदार कर रही हैं जो अभय देओल की सिनेमा गाड़ी के साथ हो लेती हैं.

तनिष्ठा मानती हैं कि 'रोड मूवी' के लिए अभय को चुनना सही फ़ैसला था क्योंकि वो काफ़ी सहज अभिनेता हैं. उन्होंने कहा, "मुझे कभी-कभी अभय से ईर्ष्या होती है कि उन्हें इतने बढ़िया रोल मिलते हैं. ‘देव-डी’ और ‘लकी ओए लकी’ दोनों ही बढ़िया फ़िल्में हैं और उन्हें दोनों में अलग-अलग किरदार निभाने का मौक़ा मिला."

देव बेनेगल की पहली फ़िल्म ‘इंग्लिश ऑगस्ट’ आलोचकों को काफ़ी भाई थी. ‘इंग्लिश ऑगस्ट’ उपमन्यु चटर्ची के इसी नाम के बहुचर्चित अंग्रेज़ी उपन्यास पर आधारित थी.

'स्प्लिट वाइड ओपन' देव बेनेगल की दूसरी फ़िल्म थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X