रोडीज़ के साथ जुड़े इरफ़ान ख़ान

By Neha Nautiyal
रोडीज़ के साथ जुड़े इरफ़ान ख़ान

हिंदी फ़िल्मों के जाने-माने ऐक्टर इरफ़ान ख़ान अब जुड़ गए हैं एमटीवी के लोकप्रिय रियेल्टी शो रोडीज़ के साथ.

लेकिन वो इस शो में भाग नहीं ले रहे बल्कि वो तो प्रतियोगियों को टास्क देने की भूमिका में होंगे.

इरफ़ान अपने इस नए रोल से काफ़ी ख़ुश हैं. इरफ़ान कहते हैं, “जिस तरह के टास्क्स दिए गए हैं, उसमें कुछ मुझे पसंद हैं. हम फ़िल्मों में भी ऐसे टास्क करते हैं.”

इरफ़ान आगे कहते हैं, “ये काम जोखिम से भरे हैं और मुझे जोखिम उठाना पसंद है. फ़िलहाल मुझे कोई टास्क नहीं दिया गया है लेकिन शायद आगे मुझे भी कुछ टास्क दिए जाने की योजना है.”

इरफ़ान ख़ान ने ख़ुद भी कुछ करने की कोशिश की और वो मानते हैं कि कौन सा काम कितना जोखिम भरा है ये अपने-अपने डर और व्यक्तित्व पर निर्भर करता है.

इस बार शो भारत के बाद अफ़्रीका में कीनिया और मिश्र में भी शूट किया गया है. अब ये शो सेमीफ़ाईनल स्टेज पर पहुंच गया है.

पिछले कुछ सीज़न्स से रोडीज़ के होस्ट रणविजय हैं. इस बार के शो की ख़ासियत के बारे में वो कहते हैं, “हमारा इस बार ध्यान इस बात पर था कि जो भी प्रतियोगी हों, वो टास्क्स कर सकें और ऑडिशन के समय भी यही बात मुख्य थी. इस बार के रोडीज़ बहुत मेहनती हैं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X