इंदौर में बीच सड़क डांस करने लगीं 'रोडीज़' फेम श्रेया, मचा बवाल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर- VIDEO

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक लड़की ज़ेब्रा कॉसिंग पर अचानक आकर डांस करने लगती है। ये वीडियो इंदौर का है, और जो लड़की डांस कर रही हैं, वो रोडीज़ की एक्स कंटेस्टेंट श्रेया कालरा हैं। श्रेया ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन अब इसे लेकर वो बड़ी मुश्किल में फंस चुकी हैं। बता दें, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर इंदौर पुलिस ने गृह मंत्री के निर्देश पर श्रेया कालरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

श्रेया के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करने को लेकर SHO तहजीब कॉजी ने बताया कि, श्रेया को FIR के बारे में सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद अब उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

shreya-kalra-booked-for-dancing-on-road-in-indore

बता दें, श्रेया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- "Please do not break the rules - red sign means you have to stop at the signal not because I'm dancing and wear your masks guys 🌶😈."

उनका कहना है कि वो ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती थीं। श्रेया ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जब ट्रैफिक सिग्नल रेड था तब मैने डांस किया था। ऐसे में मैने कोई नियम नहीं तोड़ा है। जेब्रा क्रासिंग इसलिए होता है कि आप गाड़ी की स्पीड धीमी करो। श्रेया कालरा ने कहा कि वीडियो डालने के बाद कुछ पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिले हैं। मेरा मकसद यही था कि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुकें और पैदल यात्रियों को निकलने दें।

लेकिन इस पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, "श्रेया की भावना चाहे जो रही हो, मगर उनका तरीका गलत है। मैं अधिकारियों को निर्देशित करता हूं कि इनके ऊपर मोटर अभियान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। ये सही नहीं है और इस तरह की परंपरा आगे नहीं बढ़नी चाहिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X