Roadies की खूंखार कंटेस्टेंट फिर से हो गई प्रेग्नेंट, दूसरी बार प्रेग्नेंसी में दिखाया देवियां जैसा नूर

Pooja Banerjee Second Pregnancy: टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अभी तक काफी सारे मशहूर टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने गुड न्यूज़ दे दी है और वह जल्दी ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। इसके बाद फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।
वहीं अब पूजा बनर्जी ने अपना बेबी बंप फोटोशूट कराया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूजा बनर्जी इस फोटोशूट में बेहद संस्कारी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कांजीवरम साड़ी में अपना सुनहरी चमक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही पूजा ने अपने हाथों में अपना बड़ा सा बेबी बंप थामा हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनको बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें की पूजा बनर्जी की डिलीवरी जून में होगी।
पूजा बनर्जी की 3 साल की एक बेटी भी है। एक इंटरव्यू में पूजा बनर्जी ने यह भी बताया कि वह और उनके पति संदीप सेजवाल हमेशा से ही दो बच्चे करना चाहते थे। सेकंड प्रेगनेंसी को लेकर वह काफी ज्यादा खुश भी है। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी में काफी रिलैक्स्ड थी। इसीलिए इस बार भी वह किसी भी तरीके का स्ट्रेस नहीं लेंगी।
पूजा बनर्जी ने अपने पति को लेकर भी बात की और बताया कि उन्होंने भी उनका काफी सपोर्ट किया है। इसीलिए पूजा बनर्जी अब अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हैं और टीवी शोज से इसीलिए उन्होंने दूरी भी बना ली है।
पूजा बनर्जी का कहना है कि जब उनके बच्चे थोड़े समझदार हो जाएंगे तो वह काम पर लौटना चाहेंगी। लेकिन अभी वह अपनी मां होने की जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं। आखरी बार एक्ट्रेस को 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में देखा गया था। इसके बाद उनको किसी भी टीवी शो में नहीं देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











