..................... RK/RKAY Official Trailer is out now starring Mallika Sherawat, Rajat Kapoor, Ranvir Shorey | सस्पेंस से भरी फिल्म RK/RKAY का ट्रेलर हुआ जारी, नजर आई निगेटिव से हीरो के गायब होने की अनोखी कहानी - Hindi Filmibeat

सस्पेंस से भरी फिल्म RK/RKAY का ट्रेलर हुआ जारी, नजर आई निगेटिव से हीरो के गायब होने की अनोखी कहानी

By Filmibeat Desk

रजत कपूर के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म RK/RKAY एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को फिल्मी दुनिया से जुड़े एक रहस्य के अंदर ले जाएगी। मल्लिका शेरावत, रजत कपूर, रणवीर शौरी, कुब्रा सैत स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो संस्पेंस से भरपूर है।

फिल्म के ट्रेलर में दर्शाया गया है कि एक निर्देशक (आरके) ने अभी ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है, लेकिन एडिटिग रूम से आए एक फोन कॉल के बाद कहानी नया मोड़ ले लेती है जिसमें कहा जा रहा है कि नेगेटिव्स से हीरो मिसिंग है। फिल्म की कहानी आगे चलकर सिनेमाई दुनिया के पर्दे के पीछे की दुनिया में जाती है जहां RK और उनकी टीम हीरो को खोजती नजर आती है।

rk-rkay-official-trailer-is-out-now-starring-mallika-sherawat-rajat-kapoor-ranvir-shorey

फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन इससे पहले यह कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है, जिसमें शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्लोरेंस में रिवर टू रिवर फेस्टिवल, बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, ऑस्टिन फिल्म फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं।

इस फिल्म को प्रियांशी फिल्म्स (प्रियम श्रीवास्तव और हर्षिता करकरे) द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में मल्लिका शेरावत, कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

एनफ्लिक्स प्राइवेट लिमिटेड (नितिन कुमार और सत्यवर्रत गौड) एक मिथ्या टॉकी और प्रियाशी फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत 'RK/Rkay' को रजत कपूर द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X