RJ Simran Last Video: RJ सिमरन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, 13 दिसंबर के ठीक 13 दिनों बाद...

RJ Simran last Instagram Post: रेडियो जॉकी सिमरन की मौत की खबर से उनके फैंस सदमें में है। इसी बीच अब आरजे सिमरन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है।
उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को एक रील शेयर किया था। उन्होंने खूबसूरत रील के साथ कैप्शन में लिखा था, 'एक लड़की अपनी अनंत हंसी और गाउन के साथ, बीच पर है.' लोग पोस्ट पर कमेंट करके दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वीडियो के ठीक 13 दिनों बाद सिमरन की मौत की खबर ने उनके फैंस के दिलों में सैलाब ला दिया है।
रेडियो जॉकी सिमरन की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। महज 26 साल की उम्र में आरजे सिमरन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिमरन की मौत अभी भी सभी के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही हसीना का शव फिलहाल उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
हसीना की मौत के बाद खुलासा हुआ है कि 4 महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। गुरुग्राम के सेक्टर-47 में एक सोसायटी के फ्लैट में गुरुवार को आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह का शव मिला था। वह फंदे पर लटकी हुई मिली थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिमरन हिमांशु से बेइंतेहा प्यार करती थीं। जांच में यह भी पता चला वह अपने दोस्त के साथ मौजूदा समय में एक कंपनी चला रही थी। जो कि ऐड फिल्म और शूट करते थे। दो साल पहले ही रेडियो मिर्ची की नौकरी सिमरन ने छोड़ी थी और वह जम्मू से गुरुग्राम आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में फ्लैट में वह कुल तीन लोग रहते थे।
सेक्टर-47 के फ्लैट में सिमरन और उसका दोस्त हिमांशु भी साथ रहता था और दोनों की शादी होने वाली थी। जिस फ्लैट में ये तीन लोग रहते थे, उसका किराया करीब एक लाख रुपये बताया जा रहा है। ये लोग इम्बैक्स नाम की कंपनी के बैनर तले शार्ट मूवी और ऐड फिल्म बनाते थे। गौरतलब है कि आरजे सिमरन ने 13 दिन पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो डाला था। उनके करीब पौन छह लाख फोलॉअर्स थे। उनकी मौत ने हर किसी को झकजोर दिया है। हालांकि, इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारण पहेली बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











