'झूठ, लालच, और फरेब..' Yuzvendra-Dhanashree के तलाक के बीच RJ Mahvash ने लिखा गुप्त पोस्ट!

RJ Mahvash Cryptic Post- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर काफी समय से चर्चा थी। फाइनली दोनों अलग हो गए हैं और गुजारा भत्ता भी दे दिया है। खबरें हैं कि एलिमनी के तौर कोर्ट ने 4.75 करोड़ रुपए धनश्री को देने के लिए कहा था।
लेकिन इस सबके बीच आरजे महवश का एक गुप्त पोस्ट भी सामने आया है जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। दरअसल इस क्रिप्टिक पोस्ट में आरजे ने कुछ ऐसा लिखा था कि लोग इसको धनश्री के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि आरजे महवश वहीं हैं जिनका नाम युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ा था और कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब इंडिया पाकिस्तान के मैच के दौरान दोनों को साथ देखा गया था।
क्रिप्टिक पोस्ट
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''झूठ, लालच, और फरेब से परे हैं..खुदा का शुक्र ऐसे आईने आज भी खड़े हैं..'' महवश के इस पोस्ट के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
किसी का कहना है कि वो धनश्री को टारगेट कर रही हैं तो किसी का कहना है कि आरजे के सबकुछ पता है। हालांकि ये कंफर्म पता नहीं चल पाया है कि महवश ने किसपर निशाना साधा है। आरजे महवश का नाम जब से युजी चहल से जुड़ा है वो काफी खबरों में रहती हैं और लोग उनको लगातार इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस क्रिप्टिक पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''तबा हो कर भी तबाही नहीं दिखती। ये इश्क है जनाब इसकी कोई दवा नहीं बिकती। एक ने लिखा, ''लोगों ने बिजनेस बना लिया है तलाक को।'' एक का कहना है, ''सच्चे दिल से कही गई सच्ची बात नारी।'' एक ने लिखा, ''बेचारा युजवेंद्र।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे है..


Click it and Unblock the Notifications