..................... RJ Mahvash Confirms Her Entry In India’s Got Latent Season 2 Extends Support To Samay Raina And Ranveer Allahbadia - Hindi Filmibeat

‘गलती हुई, लेकिन मैं साथ नहीं छोड़ूंगी’, समय रैना के शो को लेकर RJ Mahvash का बड़ा खुलासा

RJ Mahvash India's Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो 'India's Got Latent' एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले सीजन के बाद में अब दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का भी बहुत बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर खूब बज बनाया जा रहा है। लेकिन अब इसी बीच आरजे महवश ने शो को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

RJ Mahvash

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आरजे महवश ने कन्फर्म किया कि वह 'India's Got Latent Season 2' का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने बताया कि समय रैना ने खुद उन्हें शो ऑफर किया था और उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया।

आरजे महवश ने बताया कि वह किसी दूसरे शो की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात समय रैना से हुई। बातचीत के दौरान समय ने उनसे पूछा कि क्या वह 'India's Got Latent 2' का हिस्सा बनना चाहेंगी। इस पर महवश ने तुरंत हामी भर दी।

उन्होंने कहा कि शो का कॉन्सेप्ट उन्हें काफी पसंद आया और वह इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब फैंस भी उन्हें शो में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

आरजे महवश ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का किया सपोर्ट

इंटरव्यू के दौरान आरजे महवश ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोग गलतियां करते हैं और उनके दोस्तों से भी कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें हमेशा ट्रोल किया जाए।

महवश ने कहा कि वह रणवीर अल्लाहबादिया के काफी करीब हैं और विवाद के दौरान लगातार उनके संपर्क में थीं। हालांकि उस समय वह समय रैना को पर्सनली नहीं जानती थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

आरजे महवश ने साफ कहा कि वह अपने दोस्तों का मुश्किल वक्त में साथ छोड़ने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती करता है तो उसे सुधरने का मौका भी मिलना चाहिए।

आरजे महवश ने कहा, "मैं मानती हूं कि उनसे गलती हुई थी, लेकिन इंसान से गलतियां हो जाती हैं। इसलिए अब उन्हें और ट्रोल नहीं करना चाहिए। मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं और वो बहुत अच्छे लोग हैं।"

कंटेंट क्रिएटर्स ने किया था आरजे महवश का सपोर्ट

आरजे महवश ने अपने प्रोडक्शन हाउस और पहली फिल्म का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने फिल्म 'सेक्शन 108' के प्रमोशन के लिए कई बड़े कंटेंट क्रिएटर्स को बुलाया था, तब सभी बिना किसी नखरे के मदद के लिए पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा कि उस समय वह इन लोगों को सिर्फ सोशल मीडिया स्टार समझती थीं, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि ये लोग दिल से भी काफी अच्छे हैं। आरजे महवश ने खासतौर पर रणवीर, आशीष और बाकी क्रिएटर्स की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X