..................... Riyasat is big fight for late Rajesh Khanna | Anita Advani | राजेश खन्ना की रियासत पर जंग - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना की रियासत पर जंग

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपर स्टार कहा जाता है। कम उम्र में कामायाबी पाना हर किसी के बस में नहीं होता है, लेकिन राजेश खन्ना की किस्मत में कामयाब होना लिखा था जिसके कारण बॉलीवुड का खूबसूरत सितारा राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा का आईकॉन बन गया। रोमांटिंक फिल्में करते-करते राजेश खन्ना ने रियल लाईफ में भी रोमांस की छड़ी लगा दी। सालों तक प्यार के कसीदे उन्होंने अंजू महेन्द्रू के साथ पढ़े तो टीना मुनीम के साथ भी इश्क की पींगे बढ़ायीं लेकिन शादी उन्होंने अपने से आधी उम्र की लड़की डिंपल कपाड़िया से की।

लेकिन फिल्मी कैनवस पर प्यार की नयी परिभाषा गढ़ने वाले राजेश खन्ना की रीयल लाईफ में प्यार की कमी ही देखी गयी जिसे वो जीवन के अंतिम दिनों तक खोजते ही रहे। पत्नी डिंपल से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में अनीता आडवाणी आयीं जिन्होंने दावा किया है कि वो और राजेश खन्ना पिछले 33 सालों से लिव इन रिलेशन में थे। राजेश खन्ना के जाने के बाद वो उनकी रियासत पर अपना हक चाहती हैं जिसके लिए वो कानून का सहारा ले रही है।

एक तरफ रीयल लाईफ में राजेश खन्ना की रियासत सुर्खियों में हैं वहीं दूसरी ओऱ उनकी रील लाईफ रियासत, जो की उनकी अंतिम फिल्म थी,उनके जन्मदिन के अवसर यानी 28 दिसंबर को प्रदर्शित होने को तैयार है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक त्यागी है जिनका कहना है कि काका की यह फिल्म उनकी ओर से राजेश खन्ना को श्रद्दाजंलि है। अजीब बात है कि फिल्म का नाम भी रियासत ही है।

फिल्म में राजेश खन्ना का किरदार रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज के अमिताभ से मिलता-जुलता है। अब जिस तरह से सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर लगी हुई है और सब जानने को उत्सुक है कि राजेश खन्ना का आशीर्वाद यानी उनका घर अनीता को मिलता है कि नहीं उसी तरह अमित त्यागी भी सोच रहे हैं कि पब्लिक का आशीर्वाद रियासत को मिलता है कि नहीं?

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दोनों ओर से राजेश खन्ना की रियासत पर ही जंग है। मालूम हो कि अनीता आडवाणी ने खन्ना परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और राजेश खन्ना के घर आशीर्वाद में अपने हिस्से की मांग की है। मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार के साथ उनके पूरे परिवार को 4 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X