..................... riyan parag youtube history viral, Was searching hot videos of Ananya panday and Sara Ali Khan - Hindi Filmibeat

भरी जवानी में बल्लेबाज Riyan Parag कर बैठे ये गलती, सर्च कर रहे थे अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियो

Riyan Parag

Riyan Parag youtube history viral: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) का आईपीएल 2024 में शानदार खेल देखा गया। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए। भले ही वह आईपीएल ना जीत पाए हों, लेकिन एक बेहतरीन बल्लेबाज बनकर उबरे हैं, लेकिन जैसे ही IPL खत्म हुआ है रियान फिर चर्चाओं में आ गए है वो भी अपने खेल के लिए नहीं बल्कि अपनी यूट्यूब हिस्ट्री की वजह से। जी हां, वह अपने यूट्यूब पर कुछ ऐसा सर्च कर रहे थे जिसकी हिस्ट्री लीक होने पर हर कोई चौंक गया है।

विवादित वीडियो हुआ वायरल
22 साल के रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे थे, लेकिन बता दें कि रियान यूट्यूब स्ट्रीमिंग भी करते हैं। वह कोई कॉपी राइट फ्री म्यूजिक सर्च कर रहे थे। तभी स्क्रीन पर पहले से सर्च की गई सर्च हिस्ट्री भी दिख गई। इस सर्च हिस्ट्री में देखा जा सकता है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियोज़ सर्च कर रहे थे। एक शख्स ने इसे रिकॉर्ड करके पोस्ट किया है। इसी के साथ ही कैप्शन लिखा है- रियान पराग की सर्च हिस्ट्री 'सारा अली खान हॉट', 'विराट कोहली', 'अनन्या पांडे हॉट'।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो के बाद तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया भाई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- मेन विल बी मेन। तो वहीं तीसरे ने लिखा- भाई उसमें विराट कोहली का भी नाम है। सिर्फ अनन्या और सारा ही क्यों देख रहे हो।

विवाद से पुराना नाता
एक बार आईपीएल में मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। जिसके बाद यह मामला काफी गर्म हो गया था। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चाओं में रहे हैं। उनके कुछ पोस्ट की वजह से वह जमकर ट्रोल किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X