'एक बुरे आदमी' ने रिया सेन को निकाला

अभिनेता अरुणोदय, निर्देशक इशराक व मीडिया के लोग लेकिन वो नहीं आयी, जबकि वो अपनी मेकअप वैन में 4 घंटे से बैठी थी। इंतज़ार कर करके नाराज होकर पत्रकार चले गये, लेकिन रिया सेन ऐसे नखरे दिखा रही थी, कि क्या बतायें। उनके नखरों से परेशान होकर निर्देशक इशराक शाह ने उनको अपनी फ़िल्म से निकाल दिया और कहा कि, "इंतज़ार की भी हद होती है और न आने की भी कोई वाजिब वजह होती है"
इतना सब होने के बाद रिया ने संदेश भिजवाया कि,"यह सब निर्देशक का पब्लिसिटी स्टंट है।" इसी आनन फानन में "इरिना" को बुलाया गया जिसने "दे ताली " में रितेश के साथ डांस किया था कोरियोग्राफर जयेश प्रधान के साथ आधे घंटे की रिहर्सल के बाद इरिना ने "उछल गयी छमिया क्वारों के बीच में, धूम मची है हजारों के बीच में" डांस किया। कोरियोग्राफर जयेश प्रधान ने पिछले हुई फ़िल्म "आरक्षण" में भी कोरियोग्राफी की थी।
खैर कुछ भी हो, फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक हीरोइनों की भरमार को देखते हुए अब कोई भी निर्माता या निर्देशक अभिनेत्रियों के नखरे बर्दाश्त नहीं करता। यह तो महज एक उदाहरण है, ऐसे वाक्ये फिल्म इंडस्ट्री में आये दिन देखने को मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











