मुनमुन सेन के चुनावी प्रचार को हॉट बनायेंगी रिया-राइमा

Riya, Raima to join mom Moon Moon on campaign trailer
चुनावी सरगर्मियों के बीच में सारे नेतागण हर तरह से वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। इस बार हर पार्टी मे लगभग सिने कलाकारों को टिकट दिया है जिसमें से एक अभिनेत्री मुनमुन सेन हैं। जिन्हें ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बांकुड़ा से अपना प्रत्याशी बनाया है। मुनमुन इन दोनों प्रचार के लिए रात-दिन एक की हुई हैं। इस बारे में बात करते हुए मुनमुन सेन ने कहा कि चुनाव प्रचार एक चुनौती भरा काम है।

उन्होंने कहा, चुनाव प्रचार ने तो मेरा रूटीन ही बदल दिया है, मेरे सोने-जागने का समय, सब कुछ बदल गया है। यह एक ऐसी लड़ाई बन गई है, जहां मैं अपनी मां, अपनी बेटियों और खुद को निराश नहीं कर सकती। काश, आप देख पाते कि मेरे लिए यह कितना मुश्किल है। हम कलाकारों का काम तो लोगों का मनोरंजन करना होता है। मुनमुन ने कहा कि मेरी दोनों बेटियां रिया सेन और राइमा सेन भी चुनावी प्रचार में शामिल होंगीं। रिया-राइमा के आने से उनके चुनावी प्रचार को और ज्यादा मदद मिलेगी ऐसा वो सोचती हैं।

अगर प्रियंका शराब पीती हैं तो क्या आपके नेता नहीं पीते..

मुनमुन ने आगे कहा, "हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी हम लोगों का मनोरंजन करें, क्योंकि ये वही जनता है, जो मुझे सिनेपर्दे पर देखती है और फिर चुनावी रैलियों में भी देखती है।" मालूम हो कि मुनमुन सेन बांग्ला फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं, जिनका कुछ महीने पहले निधन हो गया।

मुनमुन के मुताबिक उनके प्रशंसकों में एक नया प्रशंसक वर्ग शामिल हुआ है। उन्होंने कहा, "मेरे समर्थकों में एक नया वर्ग आदिवासी समुदाय शामिल हुआ है। मुझे उन लोगों पर गर्व है, जो रैलियों में मुझे सुनने आते हैं। पार्टी के नेता मेरी रैलियों में इकट्ठा होने वाली भीड़ को देखकर काफी हैरान हैं। मैंने यह महसूस किया है कि मैं पहले तो एक फिल्म अदाकारा हूं, उसके बाद किसी राजनीतिक पार्टी की नेता। मुझे आशा है कि मेरे प्रशंसकों की यह तादाद मेरे मतदाताओं की तादाद भी हो।

देखते हैं मुनमुन सेन का यह भरोसा कितना सच साबित होता, फिलहाल तो उनका चुनावी प्रचार चरम सीमा पर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X