..................... Riya Chakraborty got a big relief in Sushant Singh Rajput's case, update came from NCB - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एनसीबी की तरफ से आया अपडेट!

Riya Chakraborty

Riya Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रंड बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। एनसीबी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री को दी गयी जमानत को चुनौती नहीं दे रहा।

रिया चक्रवर्ती को मिली राहत-

दरअसल अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू ने न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ से कहा कि, एनसीबी जमानत को चुनौती नहीं दे रही, लेकिन एनडीपीएस कानून की धारा 27-ए के संबंध में कानून के प्रश्न को खुला रखा जाना चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को जमानत देने के मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ एनसीबी की याचिका पर सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत ने अभिनेत्री की जमानत पर एनसीबी के रुख में बदलाव पर एएसजी की दलील पर संज्ञान लिया।

लेकिन स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के फैसले को किसी अन्य मामले में मिसाल के रूप में नहीं लिया जाएगा। पीठ ने कहा, एएसजी की दलील सुनने के बाद, इस स्तर पर जमानत देने के संबंध में लागू आदेश को चुनौती देने की आवश्यकता नहीं लगती।

एनसीबी ने केस में दिया अपडेट-

एनसीबी ने रिया को एनडीपीएस कानून की धारा 27-ए के तहत आरोपित किया है जो, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को वित्तपोषित करने और प्रश्रय देने से संबंधित है। इसमें 10 साल तक की जेल और जमानत दिये जाने पर रोक का प्रावधान है।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि किसी ड्रग संबंधी लेनदेन के लिए भुगतान करने का मतलब मादक पदार्थ की तस्करी को वित्तपोषित करना नहीं है। उसने कहा था, इसलिए आवेदक के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के लिए मादक पदार्थ खरीदने में धन खर्च करने के आरोप का मतलब यह नहीं होगा कि उन्होंने अवैध तस्करी के लिए धन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X