रुद्राक्ष की माला पहन Riva Arora ने भगवा रंग की साड़ी में लगाई महाकुंभ में डुबकी, देखें तस्वीरें

Riva Arora Holy Dip At Sangam

Riva Arora Holy Dip At Sangam: मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रीवा अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह अक्सर उम्र की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है और सिर्फ 17 साल की उम्र में वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी है।

लेकिन हाल ही में मशहूर इनफ्लुएंसर रीवा अरोड़ा महाकुंभ पहुंची और यहां पर उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई है। अब रीवा अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई भी नजर आ रही है और फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रीवा अरोड़ा हाथ से लेकर कान और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में भोलेनाथ का कंगन पहना हुआ है और इस दौरान वह भगवा रंग की साड़ी पहने नजर आई है।

इस दौरान रीवा अरोड़ा के साथ में उनके परिवार के लोग भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका काफी एक्टिव देखा जाता है और अपने से जुड़ी हुई हर एक अपडेट को वह फैंस के साथ में शेयर करती हुई देखी जाती हैं। बताते चलें कि वह कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

कुछ वक़्त पहले विक्की कौशल की फ़िल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में रीवा अरोड़ा को देखा गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी की 'मॉम' फिल्म में वह उनकी बेटी का किरदार भी निभा चुकी है। हालांकि वह काफी विवादों में इसीलिए भी रहती है क्योंकि उन्होंने अब खुद को बड़ा दिखाने के चक्कर में ट्रीटमेंट करवाया और इसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है।

Read more about: riva arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X