क्या सच में Riva Arora ने करवाई है लिप सर्जरी? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, बोलीं- मैंने तो जॉलाइन भी...

Riva Arora On Lip Surgery: रीवा अरोड़ा चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई थी और आपको बता दें कि जब उन्होंने टीवी शो में एक्टर करण कुंद्रा के साथ रोमांस किया था। तो काफी लोगों को रास नहीं आया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा की उम्र तब 38 साल की थी तो वही रीवा अरोड़ा 12 साल की थी। आज भी रीवा सिर्फ 14 साल की है और उनका ऐसा लुक देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
दरअसल आपको बता दें कि रीवा अरोड़ा अपनी उम्र से काफी बड़ी नजर आती है और इसी के चलते काफी लोग तो उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आते हैं। काफी लोगों का कहना है कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है और साथ ही ग्रोथ हार्मोन इंजेक्शन लगवाए हुए हैं। अब इसी बीच रीवा अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह रीवा अरोड़ा एक पॉडकास्ट में बैठी हुई है और यहां पर अपनी लिप सर्जरी को लेकर खुलासा करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में रीवा रहती है कि "मैंने लिप फिलर करवाया है। मैंने चीक्स भी करवाए हैं।"
रीवा अरोड़ा ने आगे कहा कि "क्या-क्या करवाया था मैंने? मैंने जॉलाइन करवाई है। क्या आपको पता है कि मेरी नकली जॉलाइन है। मुझे भी नहीं पता था। जब मैंने इन चीजों को करवाया नहीं है तब भी लोगों को बोलना है। मैं नेचुरल ब्यूटी हूं। इस बात को मान लो।"
अब रीवा का यह वीडियो लगातार वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि यह लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। काफी सारे लोग तो इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बहन अपने दांत भी अंदर करवा लो। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ब्यूटी किधर है।


Click it and Unblock the Notifications











