बहुत हुई गौहर की बात, अब आते हैं Winner ऋतुराज पर!
रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के विजेता ऋतुराज मोहंती ने हाथों से लाइमलाइट उस वक्त छीन गई, जब एक दर्शक ने स्टेज पर आकर गौहर खान को थप्पड़ जड़ दिया। फिर खबरों में छा गई गौहर खान कंट्रोवर्सी और शो के विनर ऋतुराज कहीं गायब से लगे।

बहरहाल, धीरे धीरे मीडिया का ध्यान फिर से विनर ऋतुराज की ओर आ गया है। ऋतुराज इस जीत से काफी खुश हैं और कहते हैं कि यह जीत तो बस एक शुरुआत है। वह अब पार्श्व गायन में आगे बढ़ना चाहते हैं।
ओडिशा निवासी ऋतुराज ने रविवार को शो जीतने के बाद कहा कि,'मेरा ध्यान अब पार्श्व गायन पर है। हालांकि, सूफी मेरे दिल के करीब है, लेकिन शो में आने से पहले मैंने करीब 280 गीत गाए, जिनमें डबस्टेप (नृत्य संगीत का एक रूप), रोमांटिक एवं हार्ड रॉक शामिल हैं। इसलिए मैं कुछ अलग आजमाने को तैयार हूं।'
'इंडियाज रॉ स्टार' के विजेता ऋतुराज का कहना है कि अब भी बहुत कुछ पाना बाकी है। इसके बाद उन्होंने अपनी ख्वाहिश और लक्ष्य जाहिर करते हुए मीडिया को बताया कि 'मुझे आइफा और फिल्मफेयर ट्रॉफी पाकर बहुत खुशी होगी।'


Click it and Unblock the Notifications