पालेकर की अगली फिल्म में रितुपर्णा

अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर ने अपनी अंग्रेजी फिल्म के लिए रितुपर्णा सेन को लिया है। पति-पत्नी के बीच संबंधों पर आधारित फिल्म की पटकथा अमोल की पत्नी ने लिखी है।
अभी फिल्म के टाइटल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिल्म की शूटिंग सिक्किम में होगी। रितुपर्णा के अलावा फिल्म में रजत कपूर और अंतरा माली भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











