जल्द आएंगी मेरी नयी फिल्में : रितुपर्णा

रितु कहती हैं , "मैं बॉलीवुड की और फिल्मों में काम कर रही हूं। मैं इन फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म 'बूम बूम बोले' का निर्देशन जाने-माने हिंदी फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है।
रितु ने बॉलीवुड में चंदन अरोड़ा की फिल्म 'मैं मेरी पत्नी और वो' से प्रवेश किया था। इसके बाद वह 'अंश' और 'डू नॉट डिस्टर्ब' में भी अभिनय कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि रितु को बंगाली फिल्म 'दहन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











