तलाक की खबरों के बीच ऋतु राठी ने रखा गौरव तनेजा के लिए करवा चौथ का व्रत, लोग बोले- कितना कंफ्यूजन फैलाओगे भाई

Ritu Rathee kept Karwa Chauth fast for Gaurav Taneja Amidst the news of divorce: फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर गौरव तनेजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दरअसल ऋतु राठी का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वह अपने और गौरव के तलाक की बात करती हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।
गौरव-ऋतु के तलाक की खबरें थीं तेज
इतना ही नहीं इसके बाद कई ऐसे दावे भी किए गए हैं जहां गौरव पर ऋतु को धोखा देने तक का आरोप लगा था। गौरव ने इस मद्दे पर तो कोई बात नहीं की, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर डिस्कस ना करने का एक स्टेटमेंट जारी किया था।
ऋतु और बेटी के साथ शेयर की तस्वीर
उस समय यह भी बताया जा रहा था कि ऋतु राठी अपनी बेटियों को लेकर बहन के घर रहने गई हैं, लेकिन नवरात्रि में गौरव ने ऋतु और अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसे देखने के बाद लोगों को लगा कि शायद अब दोनों के बीच सब ठीक हो सकता है।
गौरव ने ऋतु को दिया सरप्राइज
वहीं हाल ही में करवाचौथ के इस खास व्रत के मौके पर गौरव तनेजा ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव ऋतु का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं जैसे ही ऋतु घर आती हैं वह उन्हें सरप्राइज करते हैं। ऋतु अपना व्रत खोलती हैं गौरव की पूजा कर पैर छूती भी नजर आ रही हैं।
वीडियो पर यूजर्स के इस तरह आए कमेंट्स
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही गौरव करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितना कंफ्यूजन फैला रखा है भाई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- क्या दोनों तलाक लेने जा रहे हैं या अब सब ठीक है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अरे सब बस पब्लिसिटी स्टंट था और कुछ भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











