Video: ऋतु नंदा की प्रार्थना सभा - श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर
राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने 14 जनवरी को कैंसर से लड़ते हुए दुनिया से अलविदा कहा। उनकी प्रार्थना सभा में पूरा कपूर परिवार और बच्चन परिवार इकट्ठा हुआ और काफी भावुक हो गया।
जहां अमिताभ बच्चन ने ऋतु नंदा को श्रद्धांजलि देते हुए इस सभा की शुरूआत की वहीं इसका अंत ऋषि कपूर ने ऋतु को याद करते हुए किया।

सबकी आंखों में आंसू तब आ गए जब राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर का गीत जीना यहां गाते हुए ऋतु को श्रद्धांजलि दी गई। इस प्रार्थना सभा के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
View this post on InstagramCourtesy : Ankit Batra Music Instagram
A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on
इस मौके पर ऋतु नंदा की बहन रीमा जैन, उनके पति मनोज जैन, बेटे आदर और अरमान, ऋतु नंदा के भाई ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, भाभियां नीतू कपूर - बबीता, भतीजे रणबीर कपूर और भतीजी रिद्धिमा साहनी नज़र आए।
View this post on Instagram#AmitabhBachchan Courtesy: Ankit Batra Music Instagram
A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on
वहीं बहू श्वेता बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ इस प्रार्थना सभा में सास को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।


Click it and Unblock the Notifications