मां 'शर्मिला' ने बेटी 'सोहा' संग किया कैट वॉक

राजधानी दिल्ली उस पल का अनोखा गवाह बन गया जिस पल दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता एक साथ कदमताल करता नजर आया, जीं हां हम बात कर रहे है मां-बेटी के रिश्ते की जिसन कदम ताल किया एक फैशन शो में। फैशन डिजाइनर ऋतु कुमार के वस्त्र संग्रह के लिए जब मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर और उनकी अभिनेत्री बेटी सोहा अली खान रैम्प पर उतरीं तो वहां एक शाही अंदाज नजर आया। सोहा और शर्मिला ऋतु के फैशन शो की 'शो स्टॉपर' बनी थीं।

दोनों मां-बेटी एक साथ हाथों में हाथ लिए एक ही जैसे परिधानों में जब शाही अंदाज में रैम्प पर उतरीं उस वक्त वातावरण में 'छाप तिलक सब छीनी' गीत के मधुर स्वर गूंज रहे थे। शुक्रवार रात ताज पैलेस होटल में रैम्प पर उतरीं दोनों अभिनेत्रियां गुलाबी और नीले रंग की घाघरा-चोली में बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

सोहा ने कहा, "ऋतु कुमार के लिए रैम्प पर चलना सम्मान की बात है। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं क्योंकि वह बहुत खूबसूरत वस्त्र बनाती हैं। उनके पारम्परिक डिजाइन और गोटे से सजे शरारे बेहद रूमानी और खूबसूरत नजर आते हैं।"शर्मिला कहती हैं, "ऋतु फैशन की दुनिया की महत्वपूर्ण हस्ती हैं। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने इसकी शुरुआतकी। मैं उन्हें तब से जानती हूं जब वह कोलकाता में थीं। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।"

ऋतु ने उनके इस संग्रह को 'द फलकनुमा कलेक्शन' नाम दिया था। हैदराबाद के फलकनुमा महल के सम्मान में इसे पेश किया गया था। संग्रह में हैदराबाद की शिल्पकारी को उभारा गया था। ऋतु ने कहा, "यह ऐसा संग्रह नहीं था कि इसे फैशन सप्ताह के लिए तैयार किया जाता। यह ऐतिहासिक था। इसके लिए कपड़ों से सम्बंधित संस्कृति, कला और शिल्प के प्रति जिज्ञासा होना जरूरी था। मुझे लगता है कि भारतीय शिल्प को दोबारा खड़ा करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X