2016 में रिलीज़ हो रही थी धमाकेदार सीक्वल, शुरू हुई शूटिंग, रिलीज़ डेट FINAL
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म लय भारी ने एक तरफ जहां सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे वहीं फिल्म ने मराठी फिल्मों को लेकर लोगों की रूचि भी बढ़ाई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
इसके बाद, फिल्म का सीक्वल अनाउंस किया गया था जिसका नाम था माउली। माउली को 2016 में रिलीज़ होना था लेकिन फिल्म बंद हो गई थी। अब माउली की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज़ होगी।

2014 में रितेश ने लय भारी के साथ मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। माउली रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया की कंपनी मुंबई फिल्म कंपनी प्रोड्यूस कर रही है।
फिल्म लिखी है क्षितिज पटवर्धन ने और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं आदित्य सरपोत्दार। आदित्य और रितेश ने फास्टर फेने नाम की फिल्म में भी साथ काम किया है। फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी।
वैसे तो यहां सब बॉलीवुड फैन्स हैं लेकिन फिर भी हम आपको बता रहे हैं कुछ मराठी फिल्में जो इतनी शानदार हैं कि ज़रूर देखनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications












