..................... Ritesh Sidhwani's upcoming film Yudhra shooting start! एंटरटेनमेंट की आगामी एक्शन फिल्म 'युध्रा' की शूटिंग हुई शुरू! - Hindi Filmibeat

सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत एक्सेल एंटरटेनमेंट की आगामी एक्शन फिल्म 'युध्रा' की शूटिंग हुई शुरू!

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी एक और शानदार फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। रवि उदयवर द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर 'युध्रा' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। इस फ़िल्म के साथ पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की एक नई जोड़ी देखने मिलेगी। हार्ड कोर स्ट्रीट फाइट, हैंड टू हैंड कॉम्बैट और एक्शन सीक्वेंस वाली फिल्म के रूप में जानी जाने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट युवा दर्शकों के लिए परफ़ेक्ट है।

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के पहले लुक के रूप में सिद्धांत और मालविका का क्विर्की और मंत्रमुग्ध करने वाला पोस्टर इस साल की शुरुआत में रिलीज़ किया गया था जिसने दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सेलेब्स की रुचि को भी आकर्षित किया था।

bollywood, news, yudhra, बॉलीवुड, न्यूज, युध्रा

एक्सेल एंटरटेनमेंट और सिद्धांत चतुर्वेदी, बेहद सफल 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर सहयोग कर रहे है, एक ऐसी फिल्म जिसके साथ सिद्धांत ने एमसी शेर के अपने चित्रण के साथ प्रसिद्धि प्राप्त की थी।

अभिनेता एक अन्य एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर की फिल्म फोन भूत में भी दिखाई देंगे। युध्रा का निर्देशन रवि उदयवर ने किया है, जो इससे पहले श्रीदेवी की दो बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मॉम का निर्देशन कर चुके हैं।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X