इंतज़ार खत्म.. KHAN सुपरस्टार की धमाकेदार एक्शन सीक्वल.. FINAL है!
डॉन 3 की बात पर रितेश सिधवानी ने कहा कि जल्द ही फिल्म को लेकर हम आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं।
आखिरकार निर्माता रितेश सिधवानी ने एक ऐसा बयान दिया है.. जिसे सुनकर शाहरूख फैंस बेहद खुश होने वाले हैं। जी हां, रितेश सिधवानी ने कहा कि डॉन 3 आने वाली है.. और जल्द ही हम इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं।
शाहरूख खान- प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म के पहले 2 पार्ट डॉन (2006) और डॉन 2 (2011) हिट रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने सफलता हासिल की है। लिहाजा, अब फरहान अख्तर फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ हाज़िर हैं।

रितेश ने कहा, हम डॉन 3 पर विचार कर रहे हैं.. और गहरा विचार कर रहे हैं। हमें एक दमदार आइडिया मिल चुका है.. बस स्क्रिप्ट पर थोड़ा काम बाकी है। जल्द ही फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें, फरहान अख्तर ने काफी पहले ही यह फाइनल कर दिया था कि डॉन 3 में शाहरूख खान ही होंगे।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications