सुपरहिट फिल्मों के निर्माता रितेश सिधवानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कर रहे हैं धमाका

रितेश सिधवानी उन निर्माताओं में से एक हैं जिन्होंने ऐसे कंटेंट पेश किए हैं जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। सफल फिल्मों के अलावा, निर्माता ने ओटीटी प्लेटफार्म पर भी प्रभावी कंटेंट दिए है जिन्हें पसंद किया गया है। इनके नाम कई सफल वेब सीरिज और फ्रेंचाइजी हैं। आने वाली सीरिज में शामिल हैं-

इनसाइड एज: मुंबई मावरिक्स पावर प्ले लीग में अपना छठा सीज़न खेल रहे हैं। प्रारंभिक दौर अच्छा चल रहा होता है, लेकिन तभी टीम में एक नया मालिक की एंट्री के साथ, टीम का माहौल विनाशकारी हो जाता है। लालच और प्रसिद्धि सब पर हावी हो जाती है।

Ritesh Sidhwani

इसका पहला सीज़न हिट रहा था जिसके बाद दर्शकों ने दूसरे सीजन की मांग की थी जो पिछले सीजन की तुलना में अधिक बड़ा और सफल साबित हुआ था। एक अन्य कंटेंट से भरपूर सफल शो की सूची में मिर्जापुर शामिल है। इस वेब श्रृंखला ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी, नजीतन दूसरे सीजन की मांग की गयी है।

मेड इन हेवन - यह कहानी तारा और करण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के वेडिंग प्लानर हैं, और वह बखूबी जानते हैं कि भारत मॉडर्न व्यक्तिगत आकांक्षाओं के साथ परंपरा के टकराव में फ़सा एक समाज है। प्रत्येक समारोह के साथ, वे हर बार अलग दूल्हा और दुल्हन के जीवन में प्रवेश करते हैं। ये शादियां उन्हें भारतीय जीवन की जटिलताओं का परिचय देते हुए खुद की अनदेखी छवि से रूबरू करवाती है। यह सीरिज स्पष्ट रूप से कई अप्रकाशित मुद्दों को उजागर किया गया है जो श्रृंखला का मुख्य आकर्षण है।

निर्माता इन दिनों गली बॉय की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं, रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट 2020 में तूफ़ान और केजीएफ चैप्टर 2 जैसे दो प्रमुख प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X