बॉलीवुड और समाज के वंचित वर्ग को कोविड-19 टीका लगवाने में मदद देंगे रितेश सिधवानी और प्रोड्यूसर्स गिल्ड
कोरोना के मामले देश भर में कम हो रहे हैं, साथ ही टीकाकरण भी पूरे जोर शोर से किया जा रहा है। बॉलीवुड की बात करें तो फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों, उनके स्टाफ के सदस्यों, उनके पड़ोसी और समाज के वंचित वर्ग को कोविड-19 टीका लगाने में मदद करने की जिम्मेदारी ली है। रितेश सिधवानी उद्योग के लोगों और अपनी खुद की इंडस्ट्री का टीकाकरण करावाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
रितेश ने उद्योग और सोसाइटी की मदद करने के अपने मिशन को अंजाम देने के लिए मीरा रोड में स्थित भक्तिवेंदाता अस्पताल के साथ करार किया है। उन्होंने मई महीने में वैक्सीन की 15000 डोज मुहैय्या करवाने में भी मदद की थी।

साथ ही रितेश अतिरिक्त राशि का योगदान दे रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया जा सके। भक्तिवेदांत को सीरम की सूची में सूचीबद्ध भी नहीं किया गया था, लेकिन रितेश ने मौका देखकर, पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंजाम दिया।
इधर, प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) ने एक जून से अपने सदस्यों और अन्य कर्मियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।
रिपोर्ट के मुताबिक गिल्ड ने कहा है कि बांद्रा में महबूब स्टूडियो में सदस्यों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।पीजीआई के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच फिल्म उद्योग के काम को गति देने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। इसे मुमकिन बनाने के लिए मिले सहयोग को लेकर हम शुक्रिया अदा करते हैं।
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, "हमें खुशी है कि हम अपने सदस्यों, कर्मचारियों और निर्माण से जुड़े विभिन्न कर्मियों के लिए यह सुविधा मुहैया करा रहे हैं क्योंकि आगामी दिनों में उद्योग में हमें काम को गति देना है।"


Click it and Unblock the Notifications












