कॉमेडी से बोर होकर मोहित सूरी के पास गये रितेश

रितेश देशमुख ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि क्या वो ग्रैंड मस्ती सीरीज की अगली फिल्म भी करेंगे, इसपर रितेश ने कहा कि फिल्हाल तो ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं हैं जो कि ग्रैंड मस्ती की सीरीज के लिए फिट बैठे। अगर अगली स्क्रिप्ट ग्रैंड मस्ती जैसी ही होगी तो वो नहीं करेंगे लेकिन अगर कुछ अलग हटकर होगी तो जरुर सोचेंगे। एक विलेन के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा कि वो हमेशा से ही कोई निगेटिव किरदार करना चाहते थे। यहां तक कि रितेश की पत्नी जेनिलिया भी चाहती थीं कि रितेश देशमुख कोई निगेटिव किरदार करें, और जब मोहित ने एक विलेन की कहानी उन्हें सुनाई तो रितेश बेहद खुश हो गये और उन्होंने तुरंत ही हां कर दी।
रितेश देशमुख ने मोहित सूरी के बारे में बात करते हुए कहा "मोहित सूरी एक बेहतरीन निर्देशक हैं। उनकी पहली फिल्म मैंने मर्डर 2 देखी थी, उस वक्त मै तेरे नाल लव शूट कर रहा था। मर्डर 2 में जो विलेन का किरदार था जिसे देखकर मैं कहता था कि ये किरदार मिल जाए तो मैं कर लूंगा। जब विलेन मुझे ऑफर हुई तो मुझे लगा कि यही वक्त है इसे करने का। जेनेलिया भी हमेशा मुझसे कहती थी कि कभी भी निगेटिव किरदार करेन का मौका मिले तो जरुर करना।"
तो देखते हैं कॉमेडी में जितनी सफलता रितेश को मिली ही विलेन के रुप में भी उतनी ही सफलता रितेश को मिलती है या नहीं। इस शुक्रवार को दर्शकों के रिएक्शन के बाद ही पता चलेगा कि निगेटिव किरदार में भी रितेश हिट हैं या फ्लॉप।


Click it and Unblock the Notifications