..................... Ritesh and genelia name their son Riaan Riteish Deshmukh - Hindi Filmibeat

रितेश - जेनेलिया का बेबी नहीं...कहिए रिआन रितेश देशमुख

तो रितेश का बेबी क्यूट है...जेनेलिया रितेश का नया मेहमान...रितेश जेनेलिया का क्यूटी पाई...रितेश जेनेलिया के बेटे से मिलिए...ये सब कहने पर लगाइये फुलस्टॉप। क्योंकि अब इस क्यूट से बच्चे का नाम फाइनल हो गया है। जेनेलिया ने ट्वीट करके बताया कि उनके बेटे का नाम का नाम है रिआन रितेश देशमुख।
पढ़िए: 10 कारण, रितेश जेनेलिया हैं बॉलीवुड के क्यूटेस्ट मम्मी पापा

गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया कुछ दिन पहले ही एक बहुत प्यारे बेटे के मम्मी पापा बने हैं और इस बात से बेहद खुश हैं। हर जगह दोस्तों और फैन्स की क्यूट अंदाज़ में बधाइयां भी उन्हें लुभा रही हैं। जेनेलिया और रितेश ने बच्चे का नाम रखने के लिए घर पर बरसा सेरेमनी रखी थी जिसके बाद परिवार और दोस्तों ने मिलकर बच्चे का नाम डिसाइड किया।

दोस्त बमन ईरानी ने रितेश जेनेलिया को बधाई देते हुए उनके मम्मी पापा से बेटे का ट्विटर अकाउंट पूछा। दोनों ही सितारे ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। तो अब रितेश जेनेलिया का बेबी नहीं, कहिए रिआन रितेश देशमुख के मम्मी पापा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X