'तेरे नाल लव हो गया' में दिखेगें सच्चे प्रेमी रितेश-जेनेलिया

प्रोड्यूसर का कहना है कि उनकी कहानी की मांग थी ऐसे किरदारों की जो एक -दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और ये रोल वो ही निभा सकता है जो कि रीयल लाइफ में एक-दूजे से प्यार करते हो, समझते हो। इसलिए उन्होंने रितेश-जेनेलिया को चुना है। सेट वाले बताते हैं कि लविंग लव बर्डस को जब भी शूंटिंग से फुरसत मिलती है तो दोनों एक-दूजे के साथ वक्त बिताने निकल जाते हैं। दोनों सेट पर भी काफी मस्ती करते हैं।
आपको बता दें कि तेरे नाल लव हो गया..एक प्रेम कहानी है। इससे पहले दोनों ने साथ में तुझे मेरी कसम फिल्म में काम किया था। लेकिन इसके बाद दोनों रील लाईफ में नहीं बल्कि रीयल लाईफ में ही नजर आये। देखना दिल चस्प होगा कि ये जोड़ी पर्दे पर क्या रंग जमाती है।
More from Filmibeat
जेनेलिया डिसूजा तेरे नाल लव हो गया बॉलीवुड मंदीप कुमार रितेश देशमुख bollywood genelia dsouza mandeep kumar ritesh deshmukh tere naal love ho gaya


Click it and Unblock the Notifications











