ये हैं बॉलीवुड के कुछ हॉट कपल्स

bollywood valentines
हर किसी की जिंदगी का सबसे खुबसूरत अहसास है, चाहे वो फिर वो रीयल लाइफ का प्यार हो या रील लाइफ का प्यार। बॉलीवुड तो बिना प्यार के अधुरा ही है। आज वो खास दिन है जिसका इंतजार प्यार करने वाले को होता है चाहे वो आम इंसान हो या फिर फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ इंसान। चलिए हम आज प्यार के नाम इस खास मौके पर बॉलीवुड के कुछ हॉ़ट कप्लस के बारे में बात करते हैं जिनका यह वैलेंटाइन डे कुछ खास होने वाला है।

रितेश जेनेलिया
इस लिस्ट में सबसे पहला ना आता है रितेश जेनेलिया का जिनकी हाल ही में शादी हुई है। लगभग आठ साल तक इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को दुनिया या मीडिया से बचा कर रखा था। ये हमेशा ही गॉसिप से दूर रहे हैं। सबसे लंबे रिलेशनशिप के बाद फाइनली इस साल इन्होंने अपने रिश्ते को अंजाम दिया है। बेशक ही यह दिन इस हॉट कपल के लिए खास होगा।

सैफ अली खान-करीना कपूर
रितेश औज जेनेलिया के बाद अब बॉलीवुड में किसी जोड़ी की शादी का इंतजार है तो वह जोड़ी है सैफीन की जी हां केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सैफ और करीना के चाहने वाले भी अब इसी इंतजार में हैं कि यह जोड़ी आखिर कब शादी के बंधन में बंधेगी। सैफ और करीना फिल्म टशन से एक दूसरे के करीब आए। और आज यह जोड़ी एक दूसरे के लिए काफी डेडीकेटेड रहती है।

शाहरूख और गौरी
इस जोड़ी के लिए हमारे पास शब्द ही नहीं है गौरी एक पारंपरिक हिंदू परिवार की थी तो वहीं शाहरूख भी पठान फैमेली के इसके बाद भी इन्हें जमाने का या परिवार का डर नहीं था। इन्होंने प्यार किया तो अपना प्यार अच्छी तरह से निभाया भी। आज इनके दो बच्चें है सुहाना और आर्यन। यह परिवार बॉलीवुड के सबसे हैप्पी परिवार है।

अक्षय और ट्विंकल
बॉलीवुड में जब अक्षय कुमार ने अपने कदम रखे, तब से काफी लड़कियां इनकी दीवानी हो गईं। लेकिन इस हैंडसम हंक का दिल आया ट्विंकल खन्ना पर, बॉलीवुड में आने के काफी समय बाद अक्षय और ट्विंकल ने साथ में एक फिल्म में काम किया। तभी इस जोड़ी ने एक दूजे को अपना मान लिया। तब से आज तक यह जोड़ी एक दूसरे के साथ है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
यह जोड़ी हमेशा ही बॉलीवुड के सर आंखों पर रही है। अभिषेक बच्चन जहां मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बेटे हैं वही ऐश्वर्या राय जिन्हें विश्व सुंदरी का खिताब मिला है। जब से यह जोड़ी करीब आई तब से यह हर कहीं साथ देखी भी जाती है। आज इनकी एक छोटी सी बेटी भी है।

सोहा अली खान और कुणाल खेमु
सैफ और करीना की शादी के बाद यह बात तय हो चुकी है कि कुणाल और सोहा भी शादी कर लेंगे। लेकिन तब तक यह जोड़ा अपनी लाइफ इजॉए कर रहा है। अक्सर यह दोनों एक साथ ही नजर आते हैं चाहे वो कोई पार्टी हो या फिर अवार्ड फंक्शन।

तो यह हैं बॉलीवुड के कुछ हॉट कपल आपकी नजर में कौन सा जोड़ा खास है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X