..................... Ritesh's best friend Sajid did not attend Vilasrao's funeral, साजिद ना पोंछ सके अपने करीबी दोस्त रितेश के आंसू - Hindi Filmibeat

साजिद ना पोंछ सके अपने करीबी दोस्त रितेश के आंसू

Sajid Nadiawala and Ritesh Deshmukh
लातूर। महाराष्ट्रा के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लातूर में स्थित उनके पूर्वजों के घर में देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर सोनिया गांधी तक पहुंचे और साथ ही बॉलीवुड के कुछ जाने माने कलाकार भी। विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने विलासराव के अंतिम संस्कार की सारी विधियां पूरी कीं। लेकिन इन सभी के बावजूद एक खास चेहरे की कमी नजर आई वो चेहरा था जाने माने फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला का।

खबर है कि साजिद जो कि एक्टर रितेश देशमुख के बेहद करीबी दोस्त हैं विलासराव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे लेकिन चूंकि विलासराव के अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए बहुत से लोग लातूर आ रहे थे तो साजिद के प्लेन को उतरने के लिए कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए साजिद ने बिना उतरे वापस जाने का फैसला किया।

साजिद रितेश देशमुख के बहुत करीबी दोस्त हैं और साथ ही साजिद की कुछ फिल्मों जैसे हाउसफुल, हे बेबी में रितेश ने काम भी किया है। रितेश के इस बेहद तकलीफ भरे वक्त में साजिद की कमी रितेश को बहुत खली साथ ही इस दुखभरे पल में रितेश का साथ ना दे पाने से साजिद खुद भी काफी दुखी थे। अब इन दोनों की दोस्ती के बीच इस एक बात से कहीं कोई खटास ना आ जाए इसी बात से हर कोई परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X