..................... Ritesh Deshmukh wants non Marathi people also enjoy Lai bhari - Hindi Filmibeat

जिन्हें मराठी नहीं आती उनके लिए भी हैं मेरी फिल्में- रितेश देशमुख

Ritesh Deshmukh wants non Marathi people also enjoy Lai bhari
रितेश देशमुख की पहली बतौर एक्टर मराठी फिल्म लय भारी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर रितेश देशमुख जितने उत्साहित हैं उतना ही उनके फैंस भी उत्साहित है। रितेश का कहना है कि उनकी वो चाहते हैं कि मराठी फिल्मों की पहुंच और उसका बिजनेस और ज्यादा बढ़े। अभी तक रितेश बतौर निर्माता ही मराठी फिल्मों से जुड़े थे लेकिन अब रितेश देशमुख बतौर एक्टर भी मराठी फिल्म लय भारी से जुड़े हैं। लय भारी फिल्म के साथ ही उनकी दो बड़े बजट व बड़े निर्देशकों की फिल्में एक विलेन व हमशकल्स रिलीज हो रही है और रितेश का कहना है कि तीनों ही फिल्मों में रितेश अलग ही रुप व किरदार में दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। मराठी फिल्म लय भारी को लेकर रितेश काफी उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म की कहानी काफी अलग है साथ ही रितेश इस तरह की फिल्म पहली बार कर रहे हैं।

रितेश देशमुख की मराठी फिल्में चाहे वो बतौर निर्माता हो या बतौर एक्टर, बिना सब टाइटल्स के रिलीज नहीं होती हैं। इससे पहले बालक पालक और येलो फिल्मों में भी सब टाइटल्स यूज किये गये थे और लाय भारी में भी सब टाइटल्स रखे गये हैं। इस बारे में पूछने पर रितेश ने कहा- "मैं कभी भी अपनी मराठी फिल्मों को सब टाइटल्स के रिलीज नहीं करता। क्योंकि मैं चाहता हूं कि मेरी मराठी फिल्में वो लोग भी देखे जो मराठी नहीं जानते। अगर सिनेमाहॉल में एक भी दर्शक ऐसा है जिसे मराठी नहीं आती और वो फिल्म देखना चाहता है तो वो भी फिल्म देख सके, यही मेरी कोशिश रहती है।"

रितेश देशमुख का कहना है कि लाय भारी एक बेहतरीन फिल्म है और इसमें मैंने जिस तरह का किरदार निभाया है वो काफी अलग है। जब रितेश से पूछा गया कि लाय भारी के साथ ही उनकी दो और फिल्में हमशकल्स और एक विलेन रिलीज हो रही हैं तो कितना कंफरटेबल हैं वो इस बात से। इसपर रितेश ने कहा "मैं चाहता तो था कि मेरी हर दो फिल्म के बीच कम से कम एक महीने का अंतर तो हो, लेकिन अब एक साथ ही तीनों फिल्में रिलीज हो रही है। लेकिन इस बात की खुशी है कि तीनों ही फिल्मों का प्रमोशन काफी अलग अलग तरीके से किया गया है। लोगों को तीनों ही फिल्मों में मैं बहुत ही अलग नज़र आउंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X