जेनेलिया ने मुझे बदल दिया: रितेश देशमुख
राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रितेश देशमुख अब निर्माता बन गये हैं। इस बात का क्रेडिट वो अपनी पत्नी जेनेलिया को देते हैं। 3 जनवरी को रितेश ने ट्विटर पर लिखा था कि आज उन्हें फिल्मी दुनिया में प्रवेश किये पूरे दस साल हो गये। मैंने और जेने लिया ने 'तुझे मेरी कसम'से शुरूआत की थी और आज हम पति-पत्नी बन चुके हैं। लोगों ने मुझे पसंद किया इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रगुजार हूं। उनके प्यार औऱ धैर्य के ही कारण मैं अभी तक टिका हूं। लेकिन अब मैं लोगों के प्यार और जेनेलिया के कहने पर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा रहा हूं उम्मीद करता हूं कि आप लोग मुझे इस रोल में पसंद करेंगे। बतौर निर्माता मेरी पहली फिल्म है मराठी फिल्म 'बालक पालक'।
आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी ने रितेश औऱ जेनेलिया ने अपने नौ साल के प्रेम को शादी का नाम दे दिया था। दोनों की शादी पहले मराठी ढंग से फिर बाद में ईसाई धर्म से हुई थी। इस शादी के कुछ दिनों बाद ही रितेश के पिता विलासराव देशमुख की किडनी खराब हुई और उनका निधन हो गया। रितेश का कहना है कि जेनिलिया के बिना वो बिल्कुल अधूरे हैं। जेनेलिया ने उन्हें और उनकी लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया है। वो उनके बिना जीवन को सोच भी नहीं सकते हैं।
रितेश की शादी में अभिषेक बच्चन, जयाबच्चन, अजय देवगन और काजोल,शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, करण जौहर, राहुल देव, सुभाष घई, असिन, संजय कपूर, जैकी श्रॉफ, साजिद नाडयाडवाला और साजिद खान भी पहुंचे थे

Click it and Unblock the Notifications
