OUCH.. ईद से एक हफ्ते पहले.. 'ट्यूबलाइट' के इस पोस्टर को क्या हुआ!
रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर का पोस्टर ट्यूबलाइट की पोस्टर जैसा बनाया गया है। यहां खुद ही देख लें..
कुछ ही दिनों पहले रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में रितेश अपने दो साथियों के बाद बैंक लूटने आते हैं.. और ट्रेलर की मानें तो यह कतई बेकार चोर हैं। वहीं, फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं जोसीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है।
खैर, अब फिल्म का दूसरा पोस्टर लाया गया है.. लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इस पोस्टर में आपको ट्यूबलाइट के पोस्टर में रितेश दिखेंगे। जी हां.. यह कुछ अजीब है.. लेकिन शायद इस कॉमेडी फिल्म का इससे बेहतर प्रमोशन नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले जहां फिल्म का पहला ट्रेलर धूम सीरिज से मिक्स करके बनाया गया था। वहीं दूसरा ट्रेलर बाहुबली 2 के साथ मिलाकर.. उम्मीद करते हैं बैंक चोर को इस तरह के प्रमोशन का फायदा मिले।
यहां देंखे फिल्म के बाकी पोस्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications











