रितेश-जेनेलिया के बच्चों ने पैपराजी के सामने कर दिया कुछ ऐसा, लोग बोल रहे हैं- 'संस्कारी'

ritesh deshmukh, genelia dsouza

अक्सर स्टारकिड्स को किसी ना किसी कारण ट्रोल किया जाता है और लोगों का कहना होता है कि वो डाउन टू अर्थ नहीं होते। कभी उनकी भाषा को लेकर तो कभी उनके फैशन सेंस या लुक लेकर ट्रोल किया जाता है। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है, इसमें स्टारकिड्स की तारीफ होती दिख रही है। लोग उनको संस्कारी कह रहे हैँ। हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बच्चों के बारे में.. हाल ही में एक वीडियो ने वायरल होकर कमाल कर दिया है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि रितेश और जेनेलिया के दोनों बच्चे एयरपोर्ट पर मम्मा पापा के साथ हैं और जैसे ही उन्होने पैपराजी को देखा तो दोनों हाथ जोड़ लिए। इसके अलावा वो पैपराजी को नमस्ते भी करते नजर आए।

फिर क्या था, इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और सभी उनके बच्चों की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है, ''देखो एक ये बच्चे हैं जिनके अच्छे संस्कार हैं कि फोटोग्राफर को नमस्ते करते हैं और एक सैफ का वो तैमूर जो गाली देता है और बोलता है मार दूंगा और एक चिल्लाने पर भी ध्यान नहीं देता।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''ये महाराष्ट्र के संस्कार, मराठी लोगो के संस्कार।'' जबकि एक ने लिखा, ''वाह.... बच्चे संस्कारी हैं।'' इसके अलावा भी ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं। हालांकि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर दोनों सितारे किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैँ। हालांकि काफी समय से रितेश को हिंदी फिल्मों में धमाका करते हुए नहीं देखा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: ritesh deshmukh genelia dsouza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X