रितेश देशमुख का फीमेल अवतार
रितेश देशमुख ने कॉमेडी में खुद के कदम बहुत ही मजबूत तरीके से जमाए हैं। उनके एक-एक एक्सप्रेशन और एक-एक डायलॉग को सुनकर दर्शक हंसते हंसते पागल हो जाते हैं। फिल्म अपना सपना मनी मनी में रितेश देशमुख जो की एक कॉनमैन बने थे ने कई रुप बदल बदल कर लोगों को बेवकूफ बनाया। इन अलग अलग रुपों में एक रुप था एक सेक्सी गर्ल का और उस रुप में रितेश को देखकर कोई भी लड़का पागल हो जाए।
रितेश ने इस तरीके से लड़कियों की अदाएं दिखाईं और साथ ही लड़कियों के अंदाज को फॉलो किया कि उनकी खूबसूरती से किसी लड़की को भी रश्क हो जाए। लड़की के किरदार के साथ पूरी तरह से ईमानदारी निभाते हुए रितेश ने ने अपने हाथों, पैरों और सीने को वैक्स भी कराया साथ ही उन्हें दिन में दो बार शेव भी करना पड़ता था। लेकिन इतनी मेहनत के बाद जब रितेश स्क्रीन पर आए तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। लड़को ने उन्हें देखकर सीटी तक बजाई।


Click it and Unblock the Notifications
