तेरे नाल... के बाद हनीमून पर जाएंगे रितेश-जेनेलिया
रितेश देशमुख अपनी होने वाली वाइफ जेनेलिया डिसुजा के बारे में कहते हैं कि वो पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं। उन्हें काम के समय सिर्फ और सिर्फ काम का होश रहता है। आपको बता दें कि ये जोड़ा 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
रितेश ने कहा कि फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' की शूटिंग के दौरान जेनेलिया ने मुझे जरा भी आराम करने का मौका नहीं दिया। हमारी दोस्ती काफी पुरानी है लेकिन जेनेलिया के लिए काम सबसे ज्यादा जरूरी है।
मैं जेनेलिया को पिछले सात साल से जानता हूं लेकिन उनके प्रोफेशनल रवैये में जरा भी बदलाव नहीं आया है। आप किसी इंसान को कितनी भी अच्छी तरह क्यों नहीं जानते हों लेकिन वह प्रोफेशनली आप से पूरी तरह अलग हो सकता है। इतना ही नहीं अपनी फिल्म के लिए इन दोनों ने अपना हनीमून भी पोस्टपोन कर दिया है।
जेनेलिया के साथ काम करना एक चुनौती है क्योंकि वह बेहद प्रतिभाशाली और अपने के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। और मैं नहीं चाहूंगा की जेनेलिया के नेचर में कोई बदलाव आए।


Click it and Unblock the Notifications











