..................... Ritesh Deshmukh | Genelia Dsouza | Marriage Reception | Aishwarya Rai | रितेश देशमुख | जेनेलिया डिसुजा | रिसेप्शन | ऐश्वर्या राय - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या भी घर से बाहर आईं रितेश-जेनेलिया के लिए

मराठी और क्रिश्चियन रिवाज के साथ दो शादी कर लेने के बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा ने एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया इसमें बॉलीवुड के साथ बिजनेस और पॉलिटीक्स से जुड़ी कई नामी गिरामी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इतना ही नहीं इस रिसेप्शन के लिए ऐश्वर्या राय ने प्रेगनेंसी के बाद पहली बार पब्लिक के बीच दिखाई दी। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें

रितेश और जेनेलिया ने गत शुक्रवार को मराठी तरीके से विवाह के बाद चर्च में ईसाई रीति से विवाह के बाद कल रात मुम्बई के ग्रांड हयात में प्रितिभोज का आयोजन किया। जेनेलिया ने इस कार्यक्रम के लिए गाढ़े पीच रंग का लहंगा जबकि रितेश ने काला कुर्ता पहना हुआ था। पहले मराठी और ईसाई रीति से हुई जेनेलिया और रितेश की शादी
इस समारोह में उपस्थित लोगों में माधुरी दीक्षित, जूही चावला, बिपाशा बसु, सैफ अली खान, करीना कपूर, आमिर खान, इमरान खान और पत्नी अवंतिका, अनुष्का शर्मा, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, अमीषा पटेल, सुष्मिता सेन, अब्बास मस्तान, जैक्लीन फर्नांडिस, जायद खान, हिमेश रेशमिया, जरीन खान, शेखर सुमन, बप्पी लहरी, अतुल अग्निहोत्री, अलविरा अर्पिता, डब्बू रत्नानी, मिथुन चक्रवर्ती के साथ अभिषेक को छोड़ पूरी बच्चन फैमेली मौजूद थी।

कहा जा रहा है कि इस मौके पर बच्चन परिवार ने अपने आशिर्वाद स्वरूप सबसे महंगा उपहार भी इस नव दंपत्ती को दिया। पूरे समारोह के दौरान सबका ध्यान ऐश पर ही था। वो पार्टी की असली जान लग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X